# नियम

# Pokémon Showdown के सामान्य नियम

## मुख्य नियम

1. **लोगों से अच्छे से पेश आयें**, उनका सम्मान करें और उनके साथ बदतमीज़ी या बुरा व्यवहार ना करें.

2. **अमरीकी कानून का पालन करें** (PS अमेरिका में आधारित है). इसमें शामिल है: अश्लीलता न करें (PS पर बच्चे आते हैं), pirated सामान न बाटें, और दूसरों के बारे में झूठ न फैलाएं.

3. **यौन संबंधी चीज़ें के बारे में कहीं भी बात न करें** (pms में भी नहीं), अगर आप बालिग हैं तब भी नहीं.

4. **Cheating न करें**. गड़बड़ियों को अपने फायदे के लिए न इस्तेमाल करें. सिस्टम का दुरूपयोग न करें (दोस्तों के खिलाफ़ जान बुझ कर हार के, चालबाज़ी से अपने विरोधी को मुकाबला forfeit करवा के, आदि). Staff की नकल (जैसे उनके जैसे नाम रखना) न

5. **Moderators अपने विवेक से काम कर सकते हैं**. Moderators अपने हिसाब से किसी को दंड दे सकते हैं अगर वो व्यव्हार लिस्ट पे नहीं है तभी भी. अगर आपको किसी Moderator के निर्णय से परेशानी है तो [appeal form](https://play.pokemonshowdown.com/view-help-request--appeal) से appeal कर सकते हैं.

(नोट : First Amendment PS! पर लागू नहीं होता है क्योंकि ये सरकारी संगठन नहीं है )

## Chat नियम

1. **Chatroom के नियमों का पालन करें**, जहां वो नियम हों. Room के नियमों का link उसको join करते ही आपको मिल सकता है या आप `/rules` से भी देख सकते हैं. Chatroom #2 से #5 तक के नियम बदल या हटा भी सकते हैं (battles में भी अगर सारे खिलाडी मान जाएँ तो).

2. **भड़काना, Spam या troll ना करें**. इसमें विज्ञापन, रेड, chat को फ्लड करना शामिल हैं. ALL CAPS और <i>formatting</i> कभी कभी चीज़ों को दर्शाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं पर हमेशा नहीं. ये नियम Private Messages पे भी लागू हैं

3. **Minimod ना करें**. अगर moderation आपका काम नही है तो ना करें. लोगों को ये ना बताएं की वो mute होंगे, लोगों को mute करने के लिए ना बोलें, और लोगों के mute होने पे बकवास ना करें (जैसे "inb4 mute", etc). ये ban और बाकी सारे punishments पे भी लागू होता है.

4. **नियमों के ऊपर बहस न करें, रोके जाने पर**. आप नियमों के बारे में ज्यादातर समय बात कर सकते हैं, पर अगर staff आपको मना कर रहे हैं, रुक जाएँ.

5. **केवल अंग्रेज़ी का उपयोग करें**. जब तक अलग से बताया न गया हो **(जैसे की हिंदी रूम में केवल हिंदी)**

## Usernames के नियम

आप अपना username कभी भी बदल सकते हैं. बस इतना ध्यान रखें:

1. **Username इनकी नकल नहीं कर सकते हैं**: staff (`%`, `@`, `#` या `~`) या कोई जाने माने व्यक्ति / संस्था जो की PS इस्तेमाल करते हैं या Pokémon संबंधी हैं.

2. **Usernames किसी के लिए अपमानजनक न हो** (खुद का अपमान कर सकते हैं, पर उसमें भी सीमित होनी चाहिए).

3. **Usernames यौन सम्बंधित या घृणास्पद नहीं होने चाहिए**.

4. **Usernames से विज्ञापन या प्रचार नहीं कर सकते**

ये नीति बाकी जगहों के मुकाबले कम प्रतिबंधक है, तो आपको कुछ "borderline" नाम मिल सकते हैं जो दूसरी जगहों पे नहीं चलते. आपको ये गलत लग सकता है की उन्हें वो नाम रखने दिया गया. अगर उन्हें वो नाम रखने दिया गया और आपको नाम बदलने बोला गया, इसका मतलब ये है की आप ऊपर के नियमों पे खरे नहीं उतरे, लेकिन वो उतरे.

## YouTube

YouTube वीडियो के लिए `/show` या `/youtube` कमांड्स के उपयोग पर [YouTube सेवा की शर्तें](https://www.youtube.com/t/terms) मान्य होंगी.
